बड़गांव: ऊर्जा राज्यमंत्री हीरालाल नागर ने कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक में की बड़ी कार्रवाई, दो विद्युत अधिकारियों को किया APO
ऊर्जा राज्यमंत्री ने दो अधिकारियों को किया APO। ऊर्जा राज्यमंत्री हीरालाल नागर ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित समीक्षा बैठक में अनियमितताओं की शिकायत पर उदयपुर सिटी सेकंड के XEN IM मंसूरी व देबारी के JEN चंद्रप्रकाश मेघवाल को APO किया। मंत्री ने लापरवाह अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी व उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित करने की बात कही।