बड़गांव: जिले में कच्ची बस्तियों की ज़मीन पर सरकार की नज़र, 1 मई को रैली और धरने का ऐलान
उदयपुर में कच्ची बस्ती फैडरेशन की बैठक में वरिष्ठ समाजवादी नेता अर्जुन देथा ने आरोप लगाया कि सरकार पूंजीपतियों के हित में काम कर रही है और अब उसकी नजर कच्ची बस्तियों की ज़मीन पर है। उन्होंने बताया कि सरकार गरीबों को पट्टा देने में आनाकानी कर रही है, जबकि अमीरों को जंगल, पहाड़ और सार्वजनिक ज़मीनें सौंप रही है।