बड़गांव: ऊर्जा राज्यमंत्री नागर ने कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में ऊर्जा विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक ली, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
ऊर्जा राज्यमंत्री ने ली विभागीय समीक्षा बैठक। राजस्थान के ऊर्जा राज्यमंत्री हीरालाल नागर ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में उदयपुर, राजसमंद और सलूंबर जिलों की ऊर्जा योजनाओं व बजट घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कार्य समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए और देरी पर अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने को कहा।