तेंदूखेड़ा: तेंदूखेड़ा में वरिष्ठजनों और दिव्यांगजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरित किए गए
तेंदूखेड़ा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत गुरुवार शाम 4 बजे जनपद पंचायत तेंदूखेड़ा में वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों को भारत सरकार की राष्ट्रीय वयोश्री योजना एवं एडिप योजना के तहत निःशुल्क सहायक उपकरण वितरित किए गए। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति, पर्यटन राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी सम्मिलित हुए