प्रतापगढ़: बाबागंज स्थित आदित्य काम्प्लेक्स में बैंक ने बकाया ऋण न चुका पाने पर लगाया ताला
बाबागंज स्थित बिल्डिंग आदित्य कॉम्प्लेक्स में गुरुवार को शाम 4 बजे पहुंचे बैंक कर्मियों ने ताला लगा दिया।बैंककर्मियों ने पुलिस के साथ की बिल्डिंग की सीलिंग की भी कार्रवाई किया। इंडियन बैंक से लिया गया लोन चुकता न होने पर काम्प्लेक्स के गेट पर नोटिस भी चस्पा किया गया।इस दौरान लोगो की भीड़ एकत्रित हुई जिसकीं वजह से शहर के बाबागंज में जाम भी लग गया।