कोडरमा: राज्य निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक ने निर्वाची पदाधिकारी सहित अन्य लोगों के साथ की बैठक
नगरपालिका आम निर्वाचन, 2026 के निमित्त झुमरी तिलैया नगर परिषद, नगर पंचायत कोडरमा एवं नगर पंचायत डोमचांच क्षेत्र अंतर्गत होने वाले निर्वाचन को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग, झारखण्ड, रांची द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक एवं व्यय प्रेक्षक के द्वारा निर्वाची पदाधिकारी, निर्वाचन अभिकर्ताओं एवं निर्वाचन में भाग ले रहे अभ्यर्थियों के साथ बैठक आयोजित की गई।