कोडरमा: अड्डी बंगला रोड पर विधिक जागरूकता शिविर, बच्चों को बाल तस्करी, आईटी एक्ट और पोक्सो एक्ट की जानकारी दी गई
अधिवक्ता मिस किरण कुमारी ने पोक्सो एक्ट, आईटी एक्ट एवं बाल तस्करी पर विस्तृत रूप से जानकारी दी। वही अधिवक्ता अरुण कुमार ओझा ने कहा कि बाल विवाह एक सामाजिक समस्या है जिसे हम सभी को मिलकर दूर करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बाल विवाह करना या कराना या उसमें शामिल होना कानूनन दंडनीय अपराध है, इसकी रोकथाम करना हम सब की नैतिक जिम्मेवारी है।