कोडरमा: नगरपालिका आम निर्वाचन 2026: उपायुक्त ने मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक की
नगरपालिका (आम) निर्वाचन, 2026 के अंतर्गत झुमरी तिलैया नगर परिषद् (वर्ग–ख), कोडरमा नगर पंचायत एवं डोमचांच नगर पंचायत में निर्वाचन कराया जाना है। इसके लिए झुमरी तिलैया नगर परिषद् (वर्ग–ख) क्षेत्र में 68, कोडरमा नगर पंचायत क्षेत्र में 25 तथा डोमचांच नगर पंचायत क्षेत्र में 21—इस प्रकार तीनों नगर निकायों को मिलाकर कुल 114 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।