कोडरमा: रांची आरा एक्सप्रेस में TTE को मिला लावारिस ट्रॉली बैग, RPF कोडरमा ने 38 बोतल शराब बरामद की
ऑपरेशन “सतर्क” के तहत 6 फरवरी 2026 को कोडरमा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर रांची–आरा एक्सप्रेस के A-1 कोच से दो लावारिस ट्रॉली बैग बरामद किए गए। जांच में 28,500 मिली अंग्रेजी शराब (कुल कीमत ₹43,650) मिली, जिसे जब्त कर उत्पाद विभाग को सौंपा गया।