बथनाहा: स्कूल में युवक से मारपीट, एक आरोपी गिरफ्तार
बथनाहा के योगवाना में विद्यालय उस वक्त अखाड़ा बन गया, जब कुछ युवकों ने परिसर में घुसकर एक युवक के साथ मारपीट कर दी। 15 अक्टूबर की घटना के बाद पीड़ित के आवेदन पर बथनाहा थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई। पुलिस ने मामले में नामजद आरोपित शिवम कुमार को गिरफ्तार कर लिया। वह योगवाना गांव का रहने वाला है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई शुरू कर