लालगंज: बैंक ऑफ़ बड़ौदा शाखा दुबार कलां के पास हर घर नल जल योजना के तहत पाइपलाइन में कई महीनों से लीकेज, सड़क पर फैल रहा पानी
लालगंज कलवारी मार्ग पर स्थित दुबार कलां के बैंक आफ बड़ौदा के पास हर घर नल जल योजना के तहत पाइपलाइन में कई महीनो से लीकेज होने के कारण हजारों लीटर पानी प्रतिदिन लगातार सड़क पर बह रहा है। बाजार वासियों ने शुक्रवार दोपहर बाद 2:00 बजे अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए पाइप लाइन की जल्द मरम्मत कराने की मांग की।