उड़ती धूल और बिखरी गिट्टी से बढ़ी परेशानी, सड़क निर्माण पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा
प्रतापगढ़ जिले के साख्थली खुर्द से नगदी फंटा तक करीब 7 किलोमीटर लंबी सड़क इन दिनों ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गई है। करीब दो महीने पहले शुरू हुआ निर्माण कार्य अब भी अधूरा है, जबकि सड़क पर बिखरी गिट्टी और उड़ती धूल से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है।
ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य बेहद धीमी गति से चल रहा है। जगह-जगह गिट्टी और कंकड़ बिखरे होने से दोपहिया वाहन चालकों को हादसे का खतरा बना हुआ है, वहीं वाहनों से उड़ने वाली धूल सीधे घरों तक पहुंच रही है। लोगों का कहना है कि अधिकारी निरीक्षण तो करते हैं, लेकिन सिर्फ औपचारिकता निभाकर लौट जाते हैं। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता की जांच कराने और काम को जल्द पूरा कराने की मांग की है।
#RoadConstruction #Pratapgarh #RajasthanNews #BreakingNews