लखीसराय: सूरजगढ़ा अंचल के राजस्व कर्मचारी का रिश्वत लेते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
मंगलवार अपराह्न 1 बजे सूरजगढा अंचल कार्यालय के राजस्व कर्मचारी का राशि लेते एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था. लोगों का कहना है कि राजस्व कर्मचारी द्वारा काम के बदले नाजायज तरीके से राशि ली जा रही है. CO सूरजगढ़ा स्वतंत्र कुमार ने बताया कि यह व्यक्तिगत लेन-देन का मामला है. राजस्व कर्मचारी अभिषेक कुमार ने बताया कि उससे राशि उधार ली गई थी