फिरोज़ाबाद: गांव रखाबली के पास बेटी का रिश्ता तय करने जा रहे बाइक सवार 3 लोगों को टेंपो ने रौंदा, बेटी की हुई मौत व दंपति घायल
फ़िरोज़ाबाद के गांव रखाबली के पास बुधवार की दोपहर तेज रफ़्तार के चलते बड़ा हादसा हुआ है।तेज रफ़्तार टेम्पो ने बाइक सवार दाम्पति और उसकी बेटी को रोद दिया है। हादसे में बाइक सवार पित्तो देवी नामक किशोरी की मौत हुयी है।जबकि बाइक सवार किशोरी के माता पिता गंभीर रूप से घायल हुये है। बाइक सवार दाम्पति अपनी बेटी के साथ बड़ी बेटी का रिस्ता तय करने के लिए जा रहे थे।