फिरोज़ाबाद: थाना उत्तर क्षेत्र कैलाश नगर गली नंबर पांच बम्बा रोड पर 25 जनवरी से लापता व्यक्ति का नहीं मिला कोई सुराग, गुमशुदगी दर्ज
थाना उत्तर क्षेत्र कैलाश नगर गली नंबर पांच बम्बा रोड निवासी पिंटू दुबे पुत्र स्व. किशन कुमार दुबे उम्र करीबन 35 वर्ष परिजनों के मुताबिक 25 जनवरी 2025 को सुबह करीब आठ बजे बिना बताये घर से कहीं निकल गये हैं। जिनको कई जगह तलाशा मगर कोई सुराग नहीं मिला। इसके उपरांत 30 जनवरी 2025 को गुमशुदगी थाना उत्तर में दर्ज करायी गयी है।