फिरोज़ाबाद: फिरोजाबाद महोत्सव में पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी का नहीं हुआ जिक्र, कांग्रेसियों ने गांधी पार्क में किया विरोध
कांग्रेस के निर्वतमान जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने बुधवार दोपहर दो बजे करीबन गांधी पार्क में बापू की प्रतिमा के नीचे काली पटटी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान संदीप तिवारी ने बताया कि फिरोजाबाद महोत्सव में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय नारायण दत्त तिवारी व जनपद बनाने में अहम संघर्ष करने वालों का जिक्र न करने से आक्रोशित हैं।