फिरोज़ाबाद: रामगढ थाना क्षेत्र हबीबगंज में युवती की संदिग्ध मौत, परिजनों का कहना- छत से गिरी, फांसी की आशंका जताई
थाना रामगढ क्षेत्र हबीबगंज निवासी करीबन बीस वर्षीय युवती मुन्नी पुत्री मोहम्मद इरफान को बुधवार सुबह दस बजे करीबन आनन-फानन में परिजन जिला अस्पताल के सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आये, जहां परिजनों ने छत से गिरना बताया, चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। गले पर निशान आदि देखकर आशंका जतायी गयी फांसी लगने से मौत हो हुई है।