गौरतलब है कि बीते 8 अगस्त को आरोपी पवन यादव पुत्र श्री राम यादव उम्र करीब 25 वर्ष निवासी सहजराम पुरवा कोतवाली मूर्तिहा ने एक लड़की को पहले बहला फुसलाकर भगा ले गया था। लड़की के पिता ने अपहरण का मुकदमा थाना मोतीपुर में पंजीकृत कराया था। उपनिक्षक अजय प्रताप यादव ने गूढ़ से शुक्रवार की शाम 5 बजे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।