गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया रेलवे जंक्शन पर RPF ने 'ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते' के तहत घर से निकले नाबालिग को बचाया
गया रेलवे जंक्शन पर RPF की टीम ने ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत एक नाबालिक बच्चा को रेस्क्यू किया है। आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने गुरुवार के सुबह 10 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया की गश्ती के दौरान प्लेटफार्म संख्या 6 पर एक नाबालिक बच्चा को डरा सहमा देख पूछताछ की गई।उसने बताया कि वह नालंदा जिले के रहने वाला है।