टाटीझरिया: टाटीझरिया के अमनारी में चांदी के सिक्कों पर खौफ का पहरा, तंत्र-मंत्र के भय से सिक्के छूने से तौबा
टाटीझरिया के अमनारी में चांदी के सिक्कों पर खौफ का पहरा, तंत्र-मंत्र के भय से सिक्के छूने से तौबा। 36 घंटे बाद भी मलबे में जस के तस बिखरे पड़े हैं 200 साल पुराने सिक्के, साधु के आगमन ने बढ़ाई धुकधुकी। बारिश की बौछार ने 200 साल पुरानी मिट्टी की दीवार क्या ढहाई, मलबे ने दो किलो चांदी का खजाना उगल दिया। जो कौतूहल थी, वही खजाना खौफ और दहशत का पर्याय बन गया है।