नीम चक बथानी: टेउसा बाजार से 9 साल का बच्चा सन्नी कुमार लापता, मामा ने थाना में दिया गुमसुदगी का आवेदन
टेउसा बाजार से रविवार शाम 4 बजे 9 साल का बच्चा सन्नी कुमार लापता हो गया है। परिजन उसकी तलाश में जुटे हैं, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला है। लापता बालक अखिलेश शर्मा का नाती है। उसके मामा धर्मवीर कुमार ने थाना में आवेदन देकर बताया है कि सन्नी रविवार शाम से ही लापता है। सन्नी का रंग गोरा है। बच्चे ने काली हाफ टी-शर्ट, काला ट्राउजर व हवाई चप्पल पहना हुआ है।