टीकमगढ़: टीकमगढ़: शिक्षक पात्रता परीक्षा के विरोध में प्रदर्शन, सांसद के बंगले पर सौंपा ज्ञापन
टीकमगढ़ में रविवार शाम शिक्षकों ने शिक्षक पात्रता परीक्षा के विरोध में प्रदर्शन किया। सिविल लाइन रोड स्थित सांसद डॉक्टर वीरेंद्र कुमार के बंगले के बाहर एकत्रित हुए शिक्षकों ने सांसद प्रतिनिधि अनुराग वर्मा को एक ज्ञापन दिया। इसमें व्यापम के माध्यम से चयनित शिक्षकों को टीईटी परीक्षा से छूट देने की मांग की गई।