देवबंद: नानोता के ख़ुडाना में घर में घुसे चोर, 1.80 लाख नकदी और सोने-चांदी के जेवर चोरी, छत पर मिली संदिग्ध चप्पल, जांच में जुटी
नानौता के खुडाना गांव में चोरों ने रात में एक मकान को निशाना बनाकर अलमारी में रखे 1.80 लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए। परिवार के लोग घर में सोते रहे और चोर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। रविवार सुबह 8 बजे मकान मालिक के जागने पर कमरे में सामान बिखरा मिला, तब चोरी का पता चला। खुडाना निवासी अरुण कुमार पुत्र सतपाल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत।