सत्तर कटैया: विशनपुर में खेत में मोटर चोरी कर रहे चोर को स्थानीय लोगों ने पकड़ा, किया पुलिस के हवाले
विशनपुर में एक खेत में मोटर चोरी कर रहे एक चोर को ग्रामीणों ने पकड़कर बिहरा थाना पुलिस के हवाले किया। ग्रामीणों द्वारा पकड़े गये मोटर चोर अंजेश कुमार की जमकर धुनाई भी की गई। बिहरा थाना पुलिस ने ग्रामीणों द्वारा पकड़े गये चोर से आवश्यक पुछताछ की गई। बिहरा थाना पुलिस द्वारा इस मामले में अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। चोरी की लगातार घटना से लोग परेशान थे।