सत्तर कटैया: सत्तर कटैया सहित अन्य जगहों पर संचालित आंगनबाड़ी केन्द्र के समय में भीषण गर्मी को देख परिवर्तन किया गया है, मिली राहत
सत्तर कटैया सहित अन्य जगहों पर संचालित आंगनबाड़ी केन्द्र को भीषण गर्मी एवं लू के कारण आईसीडीएस विभाग द्वारा समय में परिवर्तन कर दिया गया है। समय परिवर्तन से बच्चों को राहत। एल एस शिखा स्वर्णिका ने यह जानकारी देते हुए बताया कि अब बच्चों के हित को देखते हुये केन्द्र संचालन 7 बजे सुबह से 10 बजे तक होगा। इस संबंध में सभी सेविका- सहायिका को जानकारी दे दी गयी है।