सत्तर कटैया: मनहारा पूल चेक पोस्ट पर ड्यूटी के दौरान कर्तव्य में लापरवाही बरतने पर दंडाधिकारी के विरुद्ध की गई कार्रवाई, रिपोर्ट दर्ज
सहरसा-सुपौल मुख्य पथ के मनहारा पूल चेक पोस्ट पर ड्यूटी के दौरान कर्तव्य में लापरवाही बरतने पर दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त सुधाकर कुमार के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। बिहरा थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि सीओ शिखा सिंह के द्वारा इस संबंध में दिये गये आवेदन के आलोक में बिहरा थाना में रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।