सत्तर कटैया: बिहरा थाना क्षेत्र के गांव से 2 बच्चों की मां को बहला फुसलाकर युवक हुआ फरार, पीड़ित परिवार ने पुलिस से की बरामदगी की मांग
बिहरा थाना क्षेत्र के एक गांव से दो बच्चे की मां को एक शादीशुदा युवक ने बहलाफुसला कर भगाया। पीड़ित पक्ष के लोगों ने बिहरा थाना पहुंचकर पुलिस को घटना की सारी दास्तान सुनाते हुये महिला की बरामदगी की मांग की है। पीड़ित पक्ष के लोगों ने लोकही के एक युवक पर आरोप लगाते हुये समुचित कार्रवाई की मांग की है। बिहरा पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है।