सत्तर कटैया: पुरीख गांव में हुए चाकूबाजी मामले में बिहरा थाना पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय
पुरीख गांव में गत सप्ताह हुये चाकूबाजी मामले में बिहरा थाना पुलिस ने एक आरोपी बीरबल मुखिया को गिरफ्तार किया। बिहरा थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अभियुक्त को आवश्यक पुछताछ के बाद न्यायालय भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले के अन्य आरोपी अभियुक्त को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जायेगा।