समाहरणालय के सभा कक्ष में जिलाधिकारी नवीन की अध्यक्षता में गुरुवार की दोपहर 1:00 बजे तक VBG RAM G – विकसित भारत: गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों को शपथ भी दिलाई गई।