चरखी दादरी: नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ करने के मामले में चरखी दादरी पुलिस ने आरोपी शिक्षक को किया गिरफ्तार, अदालत में किया पेश
चरखी दादरी पुलिस ने नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी शिक्षक को आज गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया। जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 16 जनवरी को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दी गई थी जिसमें बाढडा खंड के राजकीय स्कूल में नाबालिग छात्रा के साथ शिक्षक द्वारा छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया गया था।