चरखी दादरी: लोकसभा चुनाव के लिए प्रदेश में BJP ने जारी की चुनाव प्रबंधन समिति की सूची,चरखी दादरी से रामकिशन शर्मा को सौंपा दायित्व
BJP प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी के नेतृत्व आज BJP द्वारा लोकसभा चुनाव के लिए प्रदेश की चुनाव प्रबंधन समिति की सूची जारी की गई है जिसमें चरखीदादरी जिले से पूर्व BJP जिला अध्यक्ष रामकिशन शर्मा को व्यवसाय एवं सामाजिक क्षेत्र में संपर्क अभियान का दायित्व दिया गया। अपने मनोयन पर उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार जताया।