चरखी दादरी: चरखी दादरी में बिजली निगम के जेई व फोरमैन पर होटल के बिजली कनेक्शन की एवज में रिश्वत लेने के आरोप,पुलिस ने दर्ज किया केस
चरखी दादरी में बिजली निगम के जेई व फोरमैन पर एक होटल के बिजली कनेक्शन की एवज में रिश्वत लेने के आरोप लगे हैं। शहर निवासी एक महिला ने रिश्वत लेते हुए का वीडियो होने की भी बात कही है और दादरी एसपी को इसकी शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। जिसके आधार पर पुलिस ने जेई व फोरमैन के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।