चरखी दादरी: गांव धनासरी व गोपालवास में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन,310 ग्रामीणों के स्वास्थ्य की हुई जांच
चरखीदादरी जिले के गांव धनासरी व गोपालवास में आज माडल दादरी जिला बनाओं संगठन द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 310 ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच करते हुए निःशुल्क दवाई का वितरण किया गया। शिविर की अध्यक्षता सुबे सिंह व रणवीर मास्टर ने की। मुख्यातिथि बिजेंद्र व रामलाल ने शिरकत की। आंखों के रोग व सामान्य बिमारियों की जांच की गई