चरखी दादरी: डांडमा के रतन हत्याकांड में पुलिस ने मामले शिकायतकर्ता भांजे को ही किया गिरफ्तार,हत्या के षड़यंत्र में शामिल होने का शक
च. दादरी जिले के गांव डांडमा निवासी रतन सिंह की हत्या मामले में बड़ा मोड़ आया है।राजस्थान पुलिस ने हत्याकांड मामले में शिकायतकर्ता भांजे को गिरफ्तार किया है।जिसके बाद अपने सगे मामा की हत्या के षड्यंत्र में ममेरे भाई के साथ उसके शामिल होने की बात सामने आई है। वहीं राजस्थान पुलिस मृतक के आरोपी भतीजे की तलाश में लगातार जिले के बाढ़ड़ा क्षेत्र में रेड की है।