करेरा: ग्लोबल यूनिवर्सिटी के सामने डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार घायल, डायल 112 ने एम्बुलेंस से भेजा अस्पताल
करैरा-एनएच 27 हाईवे पर जरगुवां के पास ग्लोबल यूनीवर्सिटी के सामने एक हादसा हो गया,जहां बाइक सवार अचानक फिसलकर डिवाइडर से टकराकर गिर गया हादसा इतना गंभीर था कि बाइक सवारों को काफी चोटें आईं घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची पायलट आनंद यादव ने बिना समय गंवाए तत्परता दिखाते हुए घायलों को तत्काल एनएचएआई की एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया