सिहोरा: निजी पैलेस में अभिव्यक्ति सिहोरा की काव्य गोष्ठी में पुष्प वाटिका खंडकाव्य की विस्तृत समीक्षा
नगर की साहित्यिक संस्था अभिव्यक्ति सिहोरा के तत्वावधान में वरिष्ठ कवि श्री अश्विनी कुमार पाठक की अध्यक्षता हास्य कवि श्री सरद जायसवाल के मुख्य आतिथ्य तथा वरिष्ठ सृजन धर्मी श्री गुरु दयाल कनौजिया के विशिष्ट आथित्य में सरस काव्य गोष्ठी श्री विजय बागरी (विजय) की बहुचर्चित काव्य कृति पुष्प वाटिका (खंडकाव्य) की विस्तृत समीक्षा का आयोजन किया गया।