खानपुर: खानपुर में गैर-संचारी रोगों की पहचान हेतु शिविर, 427 लोगों की जांच
खानपुर। प्रखंड क्षेत्र में गैर-संचारी रोगों की पहचान, रोकथाम एवं जागरूकता को लेकर बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खानपुर सहित सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में कैंप मोड में व्यापक स्वास्थ्य जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान समाचार लिखे जाने तक 427 लोगों की जांच की जा चुकी थी। जांच के दौरान हाइपरटेंशन, डायबिटीज, ओरल कैंसर, स्तन कैंसर सहित गर्भाशय ग्री