Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
दुर्घटना
Police
Bihar
India
बीजेपी
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Dm
Up
मध्यप्रदेश
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
indradevjimix
Previous slide
Next slide
सुल्तानगंज में उफनाई गंगा, अजगैबीनाथ धाम में खतरे के निशान से 4 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर......see more
Kahara, Saharsa
| Aug 22, 2026
MORE NEWS
देह पर देवता: सावन-भादो में जीवंत होती थी गांवों की अनोखी लोकआस्था, अब यादों में सिमटती परंपरा.......see more
Kahara, Saharsa | Aug 22, 2026
6 साल बाद बजरंग दल सहरसा को मिला नया जिला संयोजक, मानस मिश्रा को मिली जिम्मेदारी
Kahara, Saharsa | Aug 22, 2026
ऑपरेशन तलाश में कोसी पुलिस की बड़ी सफलता. 48 घंटे में 20 गुमशुदा लड़कियां बरामद
Kahara, Saharsa | Aug 22, 2026
*अंतिम सोमवारी एवं श्रावणी मेला के अंतिम दिन श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को लेकर जिला पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने पहलेजा घाट एवं बाबा हरिहरनाथ मंदिर का किया संयुक्त निरीक्षण* *कटाव प्रभावित सबलपुर दियारा क्षेत्र एवं सोनपुर अवर निबंधन कार्यालय का भी किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, विधि-व्यवस्था एवं पारदर्शी निबंधन व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश* ================ सारण, 22 अगस्त 2026 ================ श्रावणी मेला की अंतिम सोमवारी 24 अगस्त 2026 एवं मेला के अंतिम दिन 28 अगस्त 2026 को श्रद्धालुओं की संभावित अधिक भीड़ को देखते हुए जिला पदाधिकारी, सारण श्री वैभव श्रीवास्तव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण ने संयुक्त रूप से पहलेजा घाट तथा बाबा हरिहरनाथ मंदिर परिसर का स्थलीय निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था संबंधी तैयारियों का व्यापक जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने पहलेजा घाट पर श्रद्धालुओं के आ
Saharsa, Bihar | Aug 22, 2026
*अंतिम सोमवारी एवं श्रावणी मेला के अंतिम दिन श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को लेकर जिला पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने पहलेजा घाट एवं बाबा हरिहरनाथ मंदिर का किया संयुक्त निरीक्षण* *कटाव प्रभावित सबलपुर दियारा क्षेत्र एवं सोनपुर अवर निबंधन कार्यालय का भी किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, विधि-व्यवस्था एवं पारदर्शी निबंधन व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश* ================ सारण, 22 अगस्त 2026 ================ श्रावणी मेला की अंतिम सोमवारी 24 अगस्त 2026 एवं मेला के अंतिम दिन 28 अगस्त 2026 को श्रद्धालुओं की संभावित अधिक भीड़ को देखते हुए जिला पदाधिकारी, सारण श्री वैभव श्रीवास्तव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण ने संयुक्त रूप से पहलेजा घाट तथा बाबा हरिहरनाथ मंदिर परिसर का स्थलीय निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था संबंधी तैयारियों का व्यापक जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने पहलेजा घाट पर श्रद्धालुओं के आने-जाने के मार्ग, जल भरने के निर्धारित स्थल, स्नान घाट, ड्रेस चेंजिंग स्थल एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि अंतिम सोमवारी एवं श्रावणी मेला के अंतिम दिन संभावित भीड़ को देखते हुए सभी आवश्यक सुविधाएं एवं सुरक्षा व्यवस्था पूर्व से ही सुदृढ़ रूप से सुनिश्चित की जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। जिला पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने घाट क्षेत्र में भीड़ नियंत्रण एवं सुचारू आवागमन के लिए पर्याप्त बैरिकेडिंग, पुलिस बल एवं दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छता एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं के लिए हेल्थ कैंप, चिकित्सा दल, एंबुलेंस एवं प्राथमिक उपचार की पर्याप्त व्यवस्था रखने तथा घाट एवं आसपास के क्षेत्रों में नियमित साफ-सफाई एवं कचरा उठाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके उपरांत दोनों अधिकारियों ने बाबा हरिहरनाथ मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं के प्रवेश एवं निकास मार्ग, कतारबद्ध दर्शन व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण तंत्र तथा सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अंतिम सोमवारी एवं श्रावणी मेला के अंतिम दिन श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारियों एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की जाए। संयुक्त निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को अगले दो दिनों तक विशेष सतर्कता बरतते हुए लगातार विधि-व्यवस्था संधारण, भीड़ प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी परिस्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सभी विभाग पूर्ण समन्वय के साथ कार्य करें। निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने कटाव प्रभावित सबलपुर दियारा क्षेत्र का भी भ्रमण कर स्थलीय स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कटाव प्रभावित स्थलों का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जहां कटाव की स्थिति है, वहां तत्काल बोरा एवं सैंडबैग उपलब्ध कराकर आवश्यक निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने राहत एवं बचाव से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियां बनाए रखने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त संसाधन एवं मानव बल उपलब्ध रखने का निर्देश दिया। सोनपुर के संबंधित पदाधिकारियों को क्षेत्र में लगातार निगरानी बनाए रखते हुए आवश्यकता के अनुसार त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने को कहा गया। इसके पश्चात जिला पदाधिकारी श्री वैभव श्रीवास्तव ने सोनपुर अवर निबंधन कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में निबंधन एवं रजिस्ट्री से संबंधित कार्यों की विस्तृत जानकारी ली तथा संचिकाओं एवं अभिलेखों का अवलोकन किया। उन्होंने निबंधन प्रक्रिया से संबंधित विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि निबंधन एवं रजिस्ट्री से संबंधित प्रक्रियाओं को और अधिक पारदर्शी, सरल, सहज एवं नागरिक हितैषी बनाया जाए, ताकि आमजन को बेहतर एवं त्वरित सेवाएं उपलब्ध हो सकें। जिला पदाधिकारी ने सोनपुर अवर निबंधन कार्यालय में पेपरलेस व्यवस्था की दिशा में किए जा रहे कार्यों की भी जानकारी ली। उन्होंने पेपरलेस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुचारू बनाने का निर्देश देते हुए कहा कि डिजिटल एवं पेपरलेस प्रणाली से निबंधन कार्यों में पारदर्शिता, दक्षता एवं त्वरित निष्पादन को बढ़ावा मिलेगा तथा आम नागरिकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने अवर निबंधन कार्यालय में संचिकाओं एवं अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण, कार्यों के समयबद्ध निष्पादन तथा कार्यालय में आने वाले लोगों को आवश्यक जानकारी एवं सुविधाएं सुगमता से उपलब्ध कराने के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए। जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि विधि-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, चिकित्सा सेवाएं एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखते हुए किसी भी समस्या की स्थिति में उसका त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि अंतिम सोमवारी एवं श्रावणी मेला के अंतिम दिन श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रहने की संभावना है। ऐसे में सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी अलर्ट मोड में रहते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। साथ ही कटाव प्रभावित क्षेत्रों में भी पूर्ण सतर्कता बरतते हुए आवश्यक राहत एवं बचाव कार्य तत्परता के साथ सुनिश्चित किए जाएं। निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी सोनपुर, भूमि सुधार उपसमाहर्ता सोनपुर, अंचलाधिकारी सोनपुर, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत सोनपुर, सोनपुर अवर निबंधन कार्यालय के संबंधित पदाधिकारी तथा अन्य संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।
Saharsa, Bihar | Aug 22, 2026
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत लगाए गए शिविरों से आमजन को मिला व्यापक लाभ, एक ही स्थान पर आवेदन, काउंसलिंग, आवेदन सुधार एवं ऋण प्रक्रिया का समाधान सारण, 22 अगस्त 2026। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं आमजन को योजना का लाभ सहजता से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सारण जिले के सभी प्रखंडों में लगाए गए शिविरों से लोगों को व्यापक लाभ मिला। इन शिविरों में योजना से संबंधित विभिन्न सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होने के कारण आमजन को काफी सुविधा हुई और उन्हें अलग-अलग कार्यालयों एवं संस्थानों के चक्कर लगाने से राहत मिली। शिविरों में आवेदक, अधिकृत वेंडर, संबंधित विभाग के कर्मी, विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि एवं जनप्रतिनिधि एक ही स्थान पर उपस्थित रहे। सभी ने आपसी समन्वय के साथ इच्छुक लोगों की काउंसलिंग की तथा उन्हें पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत मिलने वाले लाभ, सोलर प्लांट लगाने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज एवं ऋण सुविधा के संबंध में जानकारी एवं सुझाव दिए। शिविर में आने वाले इच्छुक लाभुकों के आवेदन जनरेट कराने में भी सहायता की गई। जिन आवेदनों में किसी कारणवश रिजेक्शन हो गया था, उन्हें पुनः सही कर री-जेनरेट कराने में मदद की गई। वहीं लंबित आवेदनों से संबंधित समस्याओं की भी मौके पर जानकारी लेकर उनके समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की गई। शिविरों में बैंकों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी से लाभुकों के लिए ऋण प्रक्रिया भी काफी सुगम हुई। इच्छुक आवेदकों को लोन से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने के साथ आवेदन की प्रक्रिया में सहायता दी गई तथा पात्र लाभुकों के ऋण को स्वीकृत कराने की दिशा में भी आवश्यक सहयोग प्रदान किया गया। इस प्रकार शिविरों में आवेदन से लेकर वेंडर चयन, आवेदन में सुधार, लंबित एवं रिजेक्ट आवेदन के समाधान तथा ऋण प्रक्रिया तक की सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होने से आमजन को काफी सहूलियत मिली। इससे लोगों का समय बचा और योजना से जुड़ी उनकी विभिन्न समस्याओं का मौके पर ही समाधान संभव हुआ। इन शिविरों के माध्यम से पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार भी हुआ। शिविरों में प्राप्त सुविधाओं एवं मौके पर मिल रहे समाधान से आमजन में योजना के प्रति विश्वास और रुचि बढ़ी है। बड़ी संख्या में लोग अपने घरों पर सोलर प्लांट स्थापित कराने तथा योजना से जुड़ने के लिए उत्साहित नजर आए। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इन शिविरों का उद्देश्य आमजन को योजना की जानकारी देने के साथ-साथ योजना का लाभ लेने की पूरी प्रक्रिया को सरल, सुगम एवं एकीकृत रूप से उपलब्ध कराना था, जिससे अधिक से अधिक पात्र परिवार पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से लाभान्वित हो सकें।
Saharsa, Bihar | Aug 22, 2026
*पेपरलेस निबंधन से आसान हुई प्रक्रिया, आमजन की सुविधा के लिए व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश* * *पेपरलेस निबंधन व्यवस्था को अधिक सहज एवं पारदर्शी बनाने के लिए हेल्पडेस्क, फ्लो चार्ट, चेकलिस्ट एवं सूचना प्रदर्शन की व्यवस्था सुदृढ़ करने का निर्देश:- जिलाधिकारी* ================= सारण, 22 अगस्त 2026 ================= जिला पदाधिकारी, सारण श्री वैभव श्रीवास्तव ने आज जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण कर निबंधन प्रक्रिया, विभिन्न काउंटरों, आम नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा वर्तमान *ऑनलाइन एवं पेपरलेस निबंधन व्यवस्था* का विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने कहा कि पुराने कागजी एवं अधिक प्रक्रियात्मक तरीके की तुलना में वर्तमान पेपरलेस व्यवस्था को आमजन के लिए और अधिक *सरल, सहज, पारदर्शी एवं सुविधाजनक* बनाया जाना आवश्यक है। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने निबंधन कार्यालय में उपस्थित आम नागरिकों एवं रैयतों से सीधे संवाद कर निबंधन प्रक्रिया में उन्हें होने वाली कठिनाइयों, उपलब्ध सुविधाओं एवं अपेक्षाओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त सुझावों एवं समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी ने कहा कि पेपरलेस व्यवस्था का उद्देश्य केवल कागज का उपयोग कम करना नहीं, बल्कि *निबंधन की पूरी प्रक्रिया को कम समय में, कम परेशानी के साथ और अधिक पारदर्शिता* के साथ पूरा कराना है। इसके लिए नागरिकों को आवेदन से लेकर दस्तावेज प्राप्त करने तक प्रत्येक चरण की स्पष्ट जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ‘मे *आई हेल्प यू’* काउंटर का जायजा लिया तथा इसे आमजन के लिए और अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए खिड़की में स्लाइडिंग की व्यवस्था एवं बाहर की ओर अतिरिक्त काउंटर विकसित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कार्यालय आने वाले नागरिकों को प्रारंभिक स्तर पर ही सही जानकारी मिल जाए, ताकि उन्हें अनावश्यक रूप से विभिन्न काउंटरों के चक्कर न लगाने पड़ें। जिला पदाधिकारी ने निबंधन की पूरी प्रक्रिया को सरल भाषा में समझाने के लिए फ्लो *चार्ट तैयार कर होर्डिंग/फ्लेक्स के माध्यम से प्रदर्शित* करने का निर्देश दिया। इसमें ऑनलाइन आवेदन, आवश्यक दस्तावेज, शुल्क, सत्यापन, पेपरलेस प्रक्रिया एवं निबंधित दस्तावेज प्राप्त करने तक की पूरी प्रक्रिया को क्रमवार प्रदर्शित करने को कहा गया। उन्होंने सभी लिपिकों एवं संबंधित कर्मियों को निबंधन प्रक्रिया तथा आमजन को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रशिक्षित करने का निर्देश दिया। पब्लिक इंटरेक्शन वाले काउंटरों पर प्रशिक्षित एवं व्यवहार कुशल कर्मियों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने को कहा, ताकि पेपरलेस प्रक्रिया से संबंधित किसी भी शंका का समाधान नागरिकों को मौके पर ही मिल सके। जिला पदाधिकारी ने *आरटीआई काउंटर एवं संचिकाओं के निष्पादन जैसे आंतरिक कार्यों* से संबंधित काउंटरों को पब्लिक इंटरेक्शन वाले स्थान से अलग कर कार्यालय के अंदर की ओर व्यवस्थित करने का निर्देश दिया, ताकि नागरिकों के लिए बनाए गए सेवा काउंटरों पर बेहतर एवं सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित हो सके। उन्होंने हेल्पडेस्क की व्यवस्था को और सुदृढ़ करते हुए *तीन हेल्पडेस्क* सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही आवश्यक दस्तावेजों की चेकलिस्ट, निर्धारित शुल्क, प्रक्रिया एवं अन्य जरूरी जानकारी स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने को कहा, ताकि नागरिकों को बार-बार जानकारी के लिए किसी अन्य व्यक्ति पर निर्भर न रहना पड़े। उन्होंने अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों (FAQ) एवं सामान्य शंकाओं से संबंधित जानकारी का विशेष होर्डिंग/फ्लेक्स कार्यालय के बाहर प्रदर्शित कराने तथा कार्यालय के बाहर नोटिस बोर्ड के समीप *टीवी स्क्रीन* लगाने का निर्देश दिया। स्क्रीन पर निबंधन प्रक्रिया, फ्लो चार्ट एवं आवश्यक दिशा-निर्देश लगातार प्रदर्शित किए जाएंगे। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने *स्पॉट फोटो एवं जीपीएस* आधारित फोटो से संबंधित प्रक्रिया की जानकारी ली। अवर निबंधक श्री अभिषेक सिंह ने बताया कि वर्तमान व्यवस्था के तहत संबंधित प्रक्रिया में जीपीएस आधारित फोटो अनिवार्य है तथा *ऑनलाइन पेपरलेस व्यवस्था लागू है।* राशि जमा करने एवं चालान जमा करने की प्रक्रिया की समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी ने आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए चालान जमा करने की *समयावधि 3:30 बजे से बढ़ाकर 4:00 बजे तक* करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए, ताकि नागरिकों को अतिरिक्त सुविधा मिल सके। निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने स्वयं एक रैयत को *निबंधित डीड के कागजात सौंपे।* उन्होंने दस्तावेज उपलब्ध कराने की व्यवस्था की समीक्षा करते हुए आमजन को बेहतर गुणवत्ता में दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए *कलर प्रिंटर की सुविधा* सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने चालान काउंटर का भी निरीक्षण किया तथा इसे आमजन की सुविधा के अनुरूप अधिक व्यवस्थित एवं सुलभ बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पेपरलेस *निबंधन व्यवस्था का वास्तविक लाभ तभी मिलेगा, जब नागरिकों को निबंधन की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, निर्धारित शुल्क, समय-सीमा एवं अन्य जरूरी जानकारी सरल एवं स्पष्ट रूप* से उपलब्ध हो। जिला पदाधिकारी ने कहा कि आधुनिक पेपरलेस व्यवस्था से निबंधन प्रक्रिया को पुराने कागजी तरीके की तुलना में अधिक *सुगम, पारदर्शी एवं समयबद्ध* बनाया जा सकता है। कार्यालय की व्यवस्थाओं को इस प्रकार विकसित किया जाए कि आम नागरिक को कम से कम परेशानी हो और निबंधन कार्य के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालय में अधिक समय नहीं बिताना पड़े। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निरीक्षण के दौरान दिए गए सभी निर्देशों का शीघ्र अनुपालन सुनिश्चित करने तथा जिला निबंधन कार्यालय में *आमजन की सुविधा, पारदर्शिता और सम्मानजनक सेवा वितरण* को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया।
Saharsa, Bihar | Aug 22, 2026
साइबर थाना सुपौल का डीआईजी ने किया निरीक्षण, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश.....see more
Kahara, Saharsa | Aug 22, 2026
सुल्तानगंज में उफनाई गंगा, अजगैबीनाथ धाम में खतरे के निशान से 4... - Kahara News