छोटीसादड़ी: छोटीसादड़ी में भाजपा ने 13 सीटों के साथ मारी बाजी, कांग्रेस 12 पर सिमटी, कुल वोटों में कांग्रेस आगे
जिले की छोटीसादड़ी नगरपालिका के 25 वार्डों के चुनाव परिणाम में भाजपा ने 13 वार्डों में जीत दर्ज कर बोर्ड गठन की स्थिति मजबूत कर ली है। कांग्रेस को 12 वार्डों में जीत मिली। हालांकि सीटों के आंकड़ों में भाजपा आगे रही, लेकिन कुल पड़े मतों में कांग्रेस ने बढ़त बनाई। नगरपालिका क्षेत्र में कुल 12,224 मत पड़े। इनमें कांग्रेस को 6,110 और भाजपा को 5,859 वोट मिले