आबू रोड: माउंट आबू में जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना स्थल का निरीक्षण किया, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, आबूरोड में कल होगी मतगणना
नगरीय निकाय चुनाव की मतगणना को लेकर सिरोही जिले में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आ रहा है। माउंट आबू में जिला निर्वाचन अधिकारी रोहिताश्व सिंह तोमर ने मतगणना स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्ट्रांग रूम, मतगणना कक्ष और सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण करते हुए राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करने के निर्देश