बिशुनपुरा: निर्जलवा टोला में ट्रांसफार्मर जला, छह दिनों से अंधेरा; ग्रामीणों ने विधायक से लगाई गुहार
विशुनपुरा प्रखंड के पिपरी कला गांव स्थित निर्जलवा टोला में पिछले छह दिनों से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है। छह दिन पहले गांव का विद्युत ट्रांसफार्मर जल गया था, जिसके बाद से ही पूरा टोला अंधेरे में डूबा हुआ है। समस्या के समाधान के लिए ग्रामीण लगातार विद्युत विभाग के कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं। लेकिन कई बार गुहार लगाने के बावजूद विभागीय अधिकारियों द्वारा इस