छपरा: सारण में ट्रक और ऑटो की भीषण टक्कर, पंजाब से शादी से लौट रहे मां-बेटे समेत 4 की मौत
Chapra, Saran | Oct 28, 2026 सारण जिले के गड़खा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-722 पर पहाड़पुर के पास मंगलवार की देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे का शिकार हुआ परिवार पंजाब में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद अपने घर लौट रहा था। इस भीषण दुर्घटना में अन्नू कुमारी और उनके आठ महीने के बेटे रियांश की जान चली गई, जबकि पति