बरहट प्रखंड के लभेत गांव के पास शनिवार दोपहर करीब 12 बजे सड़क दुर्घटना में सुरेखा देवी (35) घायल हो गईं। वह लभेत गांव की निवासी हैं। घटना के बाद डायल 112 की टीम ने मौके पर पहुंचकर घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई पहुंचाया। वहीं, स्थानीय पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए मामले की छानबीन में जुट गई है।