Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
जनसमस्या
कांग्रेस
चोरी
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
पटना
Rahulgandhi
chandershakher184
"आशीर्वाद का दीया"#कार्यक्रम के तहत#51 हजार दीयों से जगमग हुआ#AIIMS#स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ
Rewari, Rewari
| Sep 19, 2026
#कार्यक्रम
#51
#aiims#स्वास्थ्य
MORE NEWS
"आशीर्वाद का दीया"#कार्यक्रम के तहत#51 हजार दीयों से जगमग हुआ#AIIMS#स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ
Rewari, Rewari | Sep 18, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर रेवाड़ी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने नमो वन का किया शुभारंभ।
Rewari, Rewari | Sep 18, 2026
आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम के तहत 51 हजार दीयों से जगमग हुआ एम्स -स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार। सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 51 हजार दीयों से एम्स परिसर को रोशन किया गया। हरियाणा की स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान तथा आयुष मंत्री आरती सिंह राव ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक बावल डा. कृष्ण कुमार, विधायक कोसली अनिल यादव, भाजपा जिला प्रभारी प्रो. मदन लाल गोयल, भाजपा जिला अध्यक्ष डा. वंदना पोपली और एम्स निदेशक डा. डीएन शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन, जनसेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण की ऐतिहासिक यात्रा को सेवा संकल्प अभियान जन-जन तक पहुंचाएगा। हरियाणा में 17 अक्तूबर, 2026 तक सेवा और कृतज्ञता के भाव से जनभागीदारी के साथ यह अभियान चलाया जाएगा। मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि ‘आशीर्वाद का दीया’ केवल दीप प्रज्ज्वलन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और सकारात्मकता का संदेश देने वाला अभियान है। उन्होंने कहा कि दीपक प्रकाश, आशा और नई ऊर्जा का प्रतीक है। 51 हजार दीयों का प्रज्ज्वलन सामूहिक सहभागिता और समाज के प्रति सेवा भावना को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि एम्स क्षेत्र के लोगों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का महत्वपूर्ण केंद्र है। स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ ऐसे सामाजिक एवं जनसरोकार से जुड़े कार्यक्रम लोगों में आपसी सहयोग और अपनत्व की भावना को मजबूत करते हैं। विधायक बावल डा. कृष्ण कुमार और विधायक कोसली अनिल यादव ने भी कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से समाज में सेवा और सहयोग की भावना को बढ़ावा दिया जा रहा है। भाजपा जिला अध्यक्ष डा. वंदना पोपली ने कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान एम्स परिसर में 51 हजार दीयों के प्रज्ज्वलन से मनोहारी एवं प्रकाशमय वातावरण बन गया। बड़ी संख्या में लोगों ने कार्यक्रम में भाग लेकर अभियान को सफल बनाने में सहयोग दिया। इस अवसर पर जिला परिषद चेयरमैन मनोज यादव, नगर परिषद चेयरपर्सन विनीता पीपल, पूर्व मंत्री डॉ. बनवारी लाल, जिला महामंत्री कुलदीप चौहान, डॉ अरविंद कुंड, मंडल अध्यक्ष सुभाष यादव, उपाध्यक्ष जीतू , जिला सचिव दिनेश यादव टीट, अनिल रायपुर, जिला मीडिया प्रभारी जतिन अरनेजा, नीतू चौधरी, सुनील मेहंदीरता और जिला प्रशासन से एसडीएम संजीव कुमार, सीएमओ डा. नरेंद्र दहिया सहित गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
Rewari, Rewari | Sep 18, 2026
रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव की अगुवाई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की अवसर पर "एक दीया आशीर्वाद का" के तहत जलाए गए हजारों दीए
Rewari, Rewari | Sep 17, 2026
घन्य हो गई जिसको पा कर भारत मां की गोदी#अनहोनी को होनी करदे नाम नरेन्द्र मोदी#रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव#देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर #रेवाड़ी के ऐतिहासिक मोती चौक पर जलाए गए दिए
Rewari, Rewari | Sep 17, 2026
रेवाड़ी # गो तस्करों का दुस्साहस * पिकअप के टायर पंचर होने पर रिम पर भगाते रहे तस्कर * तीन गाय को फेंककर फरार
Rewari, Rewari | Sep 17, 2026
* आरती सिंह राव *विधायक लक्ष्मण सिंह यादव * डीसी अभिषेक मीना * वंदना पोपली * विधायक अनिल यादव * विधायक कृष्ण कुमार * सुनील मुसेपुर * चेयरपर्सन विनीता पीपल ने आशीर्वाद के किए दीप प्रज्जवलित* *डीसी अभिषेक मीणा ने लघु सचिवालय परिसर में प्रज्जवलित किया आशीर्वाद का दीया* *रेवाड़ी, 17 सितंबर।* सेवा संकल्प अभियान के प्रथम दिवस आज शाम को रेवाड़ी जिला में सभी नवनिर्मित भवन, धार्मिक स्थल एवं लघु सचिवालयों के प्रांगण में हजारों की संख्या में आशीर्वाद के दीये प्रज्जवलित किए गए। रेवाड़ी के विधायक एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह यादव ने मोती चौक पर सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल घंटेश्वर मंदिर के समीप प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस एवं उनके सेवाकाल के 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आशीर्वाद का दीया प्रज्जवलित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री को जन्म दिन की अनेकों अनेक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र सेवा को अपना धर्म मानकर कर्तव्यों की पालना की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में ही मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी समान रुप से पूरे प्रदेश का विकास करवा रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि एक माह तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान मेें नागरिकों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं से लाभान्वित किया जाएगा। *डीसी अभिषेक मीणा ने किया दीप प्रज्जवलित* रेवाड़ी लघु सचिवालय परिसर में डीसी अभिषेक मीणा ने आशीर्वाद का दीया जला कर सेवा संकल्प अभियान को जिला में सुचारु रुप से संचालित करने का संकल्प लिया। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अगले एक माह तक चलने वाले इस अभियान में निष्ठापूर्वक अपनी सेवाएं देने के लिए प्रेरित किया। उनके साथ एडीसी राहुल मोदी, नगराधीश जितेंद्र कुमार व भाजपा नेता सुनील मुसेपुर भी मौजूद रहे। *प्रमुख स्थानों पर जलाए आशीर्वाद के दीये* रेवाड़ी शहर में सोलाराही तालाब, रेजांगला पार्क, आईजी युनिवर्सिटी मीरपुर, राव तुलाराम स्टेडियम, राजकीय महिला महाविद्यालय, नवोदय विद्यालय, केएलपी कालेज, अहीर कालेज, सैनिक स्कूल, बसस्टैंड रेवाड़ी, बड़ा तालाब हनुमान मंदिर, रेलवे स्टेशन रेवाड़ी में भी आशीर्वाद के दीये प्रज्जवलित किए गए। *बावल लघु सचिवालय में किए दीप प्रज्जवलित* इसके अलावा बावल लघु सचिवालय परिसर, धारुहेड़ा नगरपालिका परिसर तथा ग्रामस्तर पर चैपाल व सार्वजनिक स्थानों पर आशीर्वाद का दीया जलाकर जनप्रतिनिधि, कर्मचारी, अधिकारी व आम लोगों देश सेवा का संकल्प लिया। बावल में इस मौके पर नायब तहसीलदार श्यामसुंदर, बीईओ फतेहसिंह व एसडीएम आॅफिस के स्टाॅॅफ सदस्य मौजूद रहे। *स्वास्थ्य संस्थानों में आयोजित हुआ दीवा अभियान* स्वास्थ्य विभाग की जिला रेवाड़ी की नोडल अधिकारी डॉ. रितु यादव ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत शाम के समय जिले की सभी स्वास्थ्य सुविधाओं में दीया अभियान आयोजित किया गया। जिला अस्पताल, उपमंडल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहित अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में दीप प्रज्वलित कर सेवा, समर्पण एवं जनकल्याण का संदेश दिया गया। --------
Rewari, Rewari | Sep 17, 2026
रेवाड़ी स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव का मीरपुर गांव पहुंचने पर सरपंच संजू यादव के नेतृत्व में भव्य स्वागत * सीएचसी में मिलेंगी मेदांता के डॉक्टरों की सेवाएं - स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव
Rewari, Rewari | Sep 17, 2026