Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
आग
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
पटना
Rahulgandhi
यूपी
rewaribreaking
रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव की अगुवाई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की अवसर पर "एक दीया आशीर्वाद का" के तहत जलाए गए हजारों दीए
Rewari, Rewari
| Sep 17, 2026
MORE NEWS
घन्य हो गई जिसको पा कर भारत मां की गोदी#अनहोनी को होनी करदे नाम नरेन्द्र मोदी#रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव#देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर #रेवाड़ी के ऐतिहासिक मोती चौक पर जलाए गए दिए
Rewari, Rewari | Sep 17, 2026
रेवाड़ी # गो तस्करों का दुस्साहस * पिकअप के टायर पंचर होने पर रिम पर भगाते रहे तस्कर * तीन गाय को फेंककर फरार
Rewari, Rewari | Sep 17, 2026
* आरती सिंह राव *विधायक लक्ष्मण सिंह यादव * डीसी अभिषेक मीना * वंदना पोपली * विधायक अनिल यादव * विधायक कृष्ण कुमार * सुनील मुसेपुर * चेयरपर्सन विनीता पीपल ने आशीर्वाद के किए दीप प्रज्जवलित* *डीसी अभिषेक मीणा ने लघु सचिवालय परिसर में प्रज्जवलित किया आशीर्वाद का दीया* *रेवाड़ी, 17 सितंबर।* सेवा संकल्प अभियान के प्रथम दिवस आज शाम को रेवाड़ी जिला में सभी नवनिर्मित भवन, धार्मिक स्थल एवं लघु सचिवालयों के प्रांगण में हजारों की संख्या में आशीर्वाद के दीये प्रज्जवलित किए गए। रेवाड़ी के विधायक एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह यादव ने मोती चौक पर सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल घंटेश्वर मंदिर के समीप प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस एवं उनके सेवाकाल के 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आशीर्वाद का दीया प्रज्जवलित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री को जन्म दिन की अनेकों अनेक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र सेवा को अपना धर्म मानकर कर्तव्यों की पालना की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में ही मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी समान रुप से पूरे प्रदेश का विकास करवा रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि एक माह तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान मेें नागरिकों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं से लाभान्वित किया जाएगा। *डीसी अभिषेक मीणा ने किया दीप प्रज्जवलित* रेवाड़ी लघु सचिवालय परिसर में डीसी अभिषेक मीणा ने आशीर्वाद का दीया जला कर सेवा संकल्प अभियान को जिला में सुचारु रुप से संचालित करने का संकल्प लिया। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अगले एक माह तक चलने वाले इस अभियान में निष्ठापूर्वक अपनी सेवाएं देने के लिए प्रेरित किया। उनके साथ एडीसी राहुल मोदी, नगराधीश जितेंद्र कुमार व भाजपा नेता सुनील मुसेपुर भी मौजूद रहे। *प्रमुख स्थानों पर जलाए आशीर्वाद के दीये* रेवाड़ी शहर में सोलाराही तालाब, रेजांगला पार्क, आईजी युनिवर्सिटी मीरपुर, राव तुलाराम स्टेडियम, राजकीय महिला महाविद्यालय, नवोदय विद्यालय, केएलपी कालेज, अहीर कालेज, सैनिक स्कूल, बसस्टैंड रेवाड़ी, बड़ा तालाब हनुमान मंदिर, रेलवे स्टेशन रेवाड़ी में भी आशीर्वाद के दीये प्रज्जवलित किए गए। *बावल लघु सचिवालय में किए दीप प्रज्जवलित* इसके अलावा बावल लघु सचिवालय परिसर, धारुहेड़ा नगरपालिका परिसर तथा ग्रामस्तर पर चैपाल व सार्वजनिक स्थानों पर आशीर्वाद का दीया जलाकर जनप्रतिनिधि, कर्मचारी, अधिकारी व आम लोगों देश सेवा का संकल्प लिया। बावल में इस मौके पर नायब तहसीलदार श्यामसुंदर, बीईओ फतेहसिंह व एसडीएम आॅफिस के स्टाॅॅफ सदस्य मौजूद रहे। *स्वास्थ्य संस्थानों में आयोजित हुआ दीवा अभियान* स्वास्थ्य विभाग की जिला रेवाड़ी की नोडल अधिकारी डॉ. रितु यादव ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत शाम के समय जिले की सभी स्वास्थ्य सुविधाओं में दीया अभियान आयोजित किया गया। जिला अस्पताल, उपमंडल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहित अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में दीप प्रज्वलित कर सेवा, समर्पण एवं जनकल्याण का संदेश दिया गया। --------
Rewari, Rewari | Sep 17, 2026
रेवाड़ी स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव का मीरपुर गांव पहुंचने पर सरपंच संजू यादव के नेतृत्व में भव्य स्वागत * सीएचसी में मिलेंगी मेदांता के डॉक्टरों की सेवाएं - स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव
Rewari, Rewari | Sep 17, 2026
सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला नागरिक अस्पताल रेवाड़ी में भव्य दीप प्रज्वलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ रेवाड़ी, 17 सितंबर 2026 सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला नागरिक अस्पताल रेवाड़ी में सेवा, समर्पण, सामाजिक सहभागिता एवं राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत-प्रोत भव्य दीप प्रज्वलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला नागरिक अस्पताल के फुट ओवरब्रिज पर 151 दीपक आयुष्मान लाभार्थियों द्वारा तथा अतिरिक्त भवन (Additional Block) पर 101 दीपक आयुष्मान लाभार्थियों द्वारा प्रज्वलित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेंद्र यादव द्वारा की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में आयुष्मान लाभार्थी, अन्य लाभार्थी, अस्पताल के अधिकारी-कर्मचारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं समाजसेवी उपस्थित रहे और पूरे उत्साह के साथ अभियान में सहभागिता की। अभियान का उद्देश्य सेवा संकल्प अभियान का प्रमुख उद्देश्य समाज में सेवा, सहयोग, समर्पण, राष्ट्रभक्ति एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करना तथा आमजन को स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों से जुड़ने के लिए प्रेरित करना है। दीप प्रज्वलन के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि सेवा केवल एक दायित्व नहीं, बल्कि समाज के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी और मानवीय संवेदना का प्रतीक है। आयुष्मान लाभार्थियों को इस कार्यक्रम में सहभागी बनाकर उन्हें केवल स्वास्थ्य सेवाओं के लाभार्थी के रूप में नहीं, बल्कि स्वास्थ्य व्यवस्था एवं समाज के सक्रिय भागीदार के रूप में जोड़ने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अस्पताल आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों में सकारात्मक सोच, आशा और विश्वास का वातावरण तैयार करना भी रहा। दीपों की रोशनी के माध्यम से सेवा एवं मानवता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज के विभिन्न वर्गों को एक साथ जोड़कर सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया। लाभार्थियों एवं समाजसेवियों की रही सक्रिय भागीदारी कार्यक्रम की रूपरेखा एवं समन्वय अभियान संयोजक डॉ. प्रीतम यादव एवं नोडल अधिकारी डॉ. सुभाष यादव द्वारा किया गया। सेवा भारती के एनजीओ सदस्य श्री नरेंद्र शर्मा सहित अनेक महिला समाजसेवियों ने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता की। अस्पताल प्रशासन की ओर से कार्यक्रम की संपूर्ण रूपरेखा एवं मीडिया समन्वय प्रेस प्रवक्ता-सह-उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. इंद्रजीत यादव द्वारा किया गया। अस्पताल के नर्सिंग अधिकारियों, HKRN स्टाफ एवं मदन सुपरवाइजर की देखरेख में कार्यक्रम व्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर डॉ. अजीत, लैब इंचार्ज डॉ. सुरेंद्र यादव सीनियर मेडिकल ऑफिसर फार्मेसी ऑफिसर श्री अरुण गुप्ता, श्री प्रदीप शर्मा, श्री हेमंत, सुरेंद्र गार्ड, श्रीमती सुषमा, स्टाफ भारती, रेडियोग्राफर श्री कुलदीप, श्री कमलजीत, श्री परवीन सहित अस्पताल का अन्य स्टाफ भी उपस्थित रहा। राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा अस्पताल परिसर दीप प्रज्वलन के दौरान उपस्थित लाभार्थियों, समाजसेवियों एवं अस्पताल कर्मचारियों द्वारा “वंदे मातरम्” एवं “भारत माता की जय” के नारों का जोरदार उद्घोष किया गया। नारों से पूरा अस्पताल परिसर राष्ट्रभक्ति एवं उत्साह से गूंज उठा। फुट ओवरब्रिज एवं अतिरिक्त भवन पर एक साथ जगमगाते सैकड़ों दीपकों का दृश्य अत्यंत मनमोहक रहा। कार्यक्रम ने उपस्थित लाभार्थियों, मरीजों, परिजनों एवं कर्मचारियों में नई ऊर्जा, उत्साह एवं सकारात्मकता का संचार किया। प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेंद्र यादव ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम अस्पताल को केवल उपचार का केंद्र नहीं बल्कि सेवा, संवेदना और सामाजिक सहभागिता का केंद्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी लाभार्थियों, समाजसेवियों एवं अस्पताल कर्मचारियों का कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया। जिला नागरिक अस्पताल रेवाड़ी द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम “सेवा ही संकल्प, सेवा ही समर्पण” की भावना को साकार करने वाला रहा तथा इसमें समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता ने अभियान को विशेष रूप से प्रभावशाली बनाया।
Rewari, Rewari | Sep 17, 2026
रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव की अगुवाई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की अवसर पर "एक दीया आशीर्वाद का" के तहत जलाए गए हजारों दीए
Rewari, Rewari | Sep 17, 2026
Rewari, Rewari | Sep 17, 2026
धारूहेड़ा के माहेश्वरी गांव में आरती राव का तूफानी दौरा उमड़ा जनसैलाब दलवीर चेयरमैन की अध्यक्षता में हुआ कार्यक्रम
Rewari, Rewari | Sep 17, 2026