* आरती सिंह राव *विधायक लक्ष्मण सिंह यादव * डीसी अभिषेक मीना * वंदना पोपली * विधायक अनिल यादव * विधायक कृष्ण कुमार * सुनील मुसेपुर * चेयरपर्सन विनीता पीपल ने आशीर्वाद के
किए दीप प्रज्जवलित*
*डीसी अभिषेक मीणा ने लघु सचिवालय परिसर में प्रज्जवलित किया आशीर्वाद का दीया*
*रेवाड़ी, 17 सितंबर।*
सेवा संकल्प अभियान के प्रथम दिवस आज शाम को रेवाड़ी जिला में सभी नवनिर्मित भवन, धार्मिक स्थल एवं लघु सचिवालयों के प्रांगण में हजारों की संख्या में आशीर्वाद के दीये प्रज्जवलित किए गए।
रेवाड़ी के विधायक एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह यादव ने मोती चौक पर सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल घंटेश्वर मंदिर के समीप प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस एवं उनके सेवाकाल के 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आशीर्वाद का दीया प्रज्जवलित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री को जन्म दिन की अनेकों अनेक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र सेवा को अपना धर्म मानकर कर्तव्यों की पालना की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में ही मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी समान रुप से पूरे प्रदेश का विकास करवा रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि एक माह तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान मेें नागरिकों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं से लाभान्वित किया जाएगा।
*डीसी अभिषेक मीणा ने किया दीप प्रज्जवलित*
रेवाड़ी लघु सचिवालय परिसर में डीसी अभिषेक मीणा ने आशीर्वाद का दीया जला कर सेवा संकल्प अभियान को जिला में सुचारु रुप से संचालित करने का संकल्प लिया। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अगले एक माह तक चलने वाले इस अभियान में निष्ठापूर्वक अपनी सेवाएं देने के लिए प्रेरित किया। उनके साथ एडीसी राहुल मोदी, नगराधीश जितेंद्र कुमार व भाजपा नेता सुनील मुसेपुर भी मौजूद रहे।
*प्रमुख स्थानों पर जलाए आशीर्वाद के दीये*
रेवाड़ी शहर में सोलाराही तालाब, रेजांगला पार्क, आईजी युनिवर्सिटी मीरपुर, राव तुलाराम स्टेडियम, राजकीय महिला महाविद्यालय, नवोदय विद्यालय, केएलपी कालेज, अहीर कालेज, सैनिक स्कूल, बसस्टैंड रेवाड़ी, बड़ा तालाब हनुमान मंदिर, रेलवे स्टेशन रेवाड़ी में भी आशीर्वाद के दीये प्रज्जवलित किए गए।
*बावल लघु सचिवालय में किए दीप प्रज्जवलित*
इसके अलावा बावल लघु सचिवालय परिसर, धारुहेड़ा नगरपालिका परिसर तथा ग्रामस्तर पर चैपाल व सार्वजनिक स्थानों पर आशीर्वाद का दीया जलाकर जनप्रतिनिधि, कर्मचारी, अधिकारी व आम लोगों देश सेवा का संकल्प लिया। बावल में इस मौके पर नायब तहसीलदार श्यामसुंदर, बीईओ फतेहसिंह व एसडीएम आॅफिस के स्टाॅॅफ सदस्य मौजूद रहे।
*स्वास्थ्य संस्थानों में आयोजित हुआ दीवा अभियान*
स्वास्थ्य विभाग की जिला रेवाड़ी की नोडल अधिकारी डॉ. रितु यादव ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत शाम के समय जिले की सभी स्वास्थ्य सुविधाओं में दीया अभियान आयोजित किया गया। जिला अस्पताल, उपमंडल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहित अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में दीप प्रज्वलित कर सेवा, समर्पण एवं जनकल्याण का संदेश दिया गया।
--------
Rewari, Rewari | Sep 17, 2026