हिसुआ गोलीकांड पर विधायक अनिल सिंह का बड़ा हमला, राजबल्लभ-कौशल-अशोक महतो पर साधा निशाना
Nawada, Nawada | Sep 9, 2026 हिसुआ गोलीकांड को लेकर विधायक अनिल सिंह ने मंगलवार को अपने आवास पर प्रेस वार्ता कर विपक्षी नेताओं पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने राजबल्लभ यादव, कौशल यादव और अशोक महतो पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कई गंभीर सवाल उठाए। अनिल सिंह ने कहा कि गोलीकांड के दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो, लेकिन किसी निर्दोष को नहीं फंसाया जाए। साथ ही उन्होंने जातीय उन्माद फैलाने वालों पर भी कार्रवाई की मांग की। विधायक ने कहा कि उनके रहते हिसुआ में जातीय हिंसा नहीं होने दी जाएगी। #Hisua #HisuaGolikand #AnilSingh #AshokMahato #RajballabhYadav #KaushalYadav #Nawada #NawadaNews #BiharNews #HisuaNews #BreakingNews #NawadaNewsTak