नवादा जिले के नारदीगंज प्रखंड अंतर्गत पचेया गांव में मंगलवार सुबह लगभग 09:30 बजे खेत में काम करने के दौरान बिजली करंट की चपेट में आजाने से 40 वर्षीय गरीबन यादव पिता स्व. सुरेश यादव की मौत हो गई,। बता दें कि मृतक के दो पुत्री व दो पुत्र हैं, घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से आपदा राहत कोष से पीड़ित परिवार को आर्थिक मुआवजा देने की मांग की है।
Nawada, Nawada | Sep 15, 2026