कन्या महाविद्यालय में "आत्महत्या निषेध दिवस" मनाया गया
---
राज्य आनंद संस्थान द्वारा अंतर्राष्ट्रीय दिवसों के आयोजन की श्रृंखला में विश्व आत्महत्या निषेध दिवस मनाया जा रहा है। संयुक्त राष्ट्र के आह्वान पर इस दिवस को मनाने का उद्देश्य आत्महत्या से जुड़ी मानसिक बीमारियों और आत्महत्या की रोकथाम के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना है। राज्य आनंद संस्थान ने आनंदकों, मास्टर ट्रेनर्स, आनंदम सहयोगी, डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम लीडर से आत्महत्या निषेध दिवस के उद्देश्यों के प्रति जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश जारी किए हैं।
इसी क्रम में बुधवार को शासकीय कन्या महाविद्यालय विधालय खंडवा में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डा. विनय जैन ने विश्व आत्महत्या निषेध दिवस पर राज्य आनंद संस्थान द्वारा आयोजित कार्यशाला में संबोधित करते हुए छात्रों से कहा कि जीवन को आनंद से जियें, जीवन में अनावश्यक तनाव न पालें। कार्यक्रम में जिला समन्वयक के.बी. मंसारे ने कहा कि संसाधनों को लेकर तनाव नहीं रखें, आनंद संस्थान के अल्प विराम से जुड़ें। मास्टर ट्रेनर नारायण फरकले, प्रमेंद्र अटूट, पुष्पा अटुट ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। कालेज की छात्राओं के बीच ब्रह्मकुमारी दीदियों ने मेडिटेशन के माध्यम से बताया कि हमें तनाव मुक्त होकर जीवन जीना है। इस दुनिया में आयें है तो जीवन को महोत्सव की तरह जीना हैं। कोई भी आत्महत्या न करें, तथा आसपास के लोगों को भी काउंसिलिंग कर आत्महत्या करने से रोकें। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्रोफेसर डा गीता मेहरा, डा आरती दुबे, डा मीना जैन, डा सीमा कदम, प्रतिभा मंडलोई, डा वंदना मालवीय भी उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Department of Anand, Madhya Pradesh
Department of School Education, Madhya Pradesh
#khandwa
5 views | Khandwa, Madhya Pradesh | Sep 10, 2026