ओंकारेश्वर के आसपास के क्षेत्र में मदिरा के अवैध संग्रहण व विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग ने की कार्यवाही
---
कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता के निर्देश पर आबकारी विभाग के दल द्वारा शराब की अवैध बिक्री एवं भंडारण रोकने की कार्यवाही लगातार जारी है।
जिला आबकारी अधिकारी श्री विनय रंगशाही ने बताया कि बुधवार को ओंकारेश्वर एवं नर्मदा नदी किनारे स्थित बाघनगर एवं गणेश नगर के दुर्गम जंगलों में अवैध मदिरा निर्माण के अलग-अलग ठिकानों पर दबिश की कार्यवाही की गयी। इसके अलावा वृत खंडवा के ग्राम सिलोदा में दबिश की कार्यवाही की गयी। इस कार्यवाही में कुल 195 लीटर हाथभट्टी मदिरा एवं 11350 किलोग्राम महुआ लहान जप्त किया गया। महुआ लहान को विधिवत मौके पर सैंपल लेकर नष्ट किया गया। इस कार्यवाही में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत कुल 18 प्रकरण कायम किए गए।जप्तशुदा मदिरा एवं महुआ लहान का बाजार मूल्य लगभग 11,65,000/- रूपये है। इस कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी हसनलाल गोहिया, अजयपाल सिंह भदौरिया, सोनाली बैंजामिन, आबकारी उपनिरीक्षक अंकित सोलंकी शामिल रहे।
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Home Department of Madhya Pradesh
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
#khandwa
4 views | Khandwa, Madhya Pradesh | Sep 9, 2026